रुद्रप्रयाग। मां हरियाली देवी कांठा मंदिर जीर्णोद्धार समिति की चौथी बैठक मुख्य पुजारी विनोद प्रसाद मैठाणी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए मार्ग बनाने, बिजली और पेयजल की व्यवस्था करने तथा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने पर भी सहमति बनी। समिति ने तय किया कि डीपीआर तैयार होने के बाद संबंधित विभागों, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर कार्यों को शीघ्र शुरू कराने को लेकर वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि जुलाई में समिति के सदस्य, मुख्य पुजारी और वास्तु विशेषज्ञ मंदिर पहुंचकर मां हरियाली देवी से जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने की अनुमति और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। संवाद