फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शीतकालीन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा

Wed, 05 Nov 2025 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बीकेटीसी की ओर से शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ की शीतकालीन पूजन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि मंदिर समिति की ओर से शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन, तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि यात्रा व्यवस्थाएं और अधिक व्यवस्थित हो सकें। बीकेटीसी सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान ने कहा कि इस बार केदारनाथ की शीतकालीन पूजन व्यवस्थाएं और भी अधिक सुव्यवस्थित रूप से की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें