रविवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस कर्मचारियों से की भेंट।
- फोटो : RUDRAPRYAG
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को धाम पहुंचे पुलिस महानिदेशक ने बाबा केदार के दर्शन भी किए। उन्होंने धाम में मौजूद पुलिस, एसडीआरएफ, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के अधिकारी/जवानों से मुलाकात कर यात्रा को लेकर चर्चा की। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिए कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ उत्तराखंड पुलिस मित्रता सेवा सुरक्षा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही मौसम व अन्य विषम परिस्थितियों में एसडीआरएफ व अन्य पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, चौकी प्रभारी मंजुल रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी/जवान मौजूद थे। संवाद