फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: देवरियाताल और नागताल महोत्सव स्थगित

Sun, 10 Aug 2025 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ/गुप्तकाशी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर केदारघाटी के फाटा स्थित नागताल झील और तुंगनाथ घाटी के देवरियाताल में होने वाला महोत्सव धराली आपदा के कारण स्थगित कर दिया गया है। देवरियाताल महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देवरियाताल महोत्सव का आयोजन तय किया गया था और महोत्सव की सभी तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। मगर बीते सप्ताह हुई धराली आपदा के कारण देवरियाताल महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। इधर नागताल मेला समिति अध्यक्ष उमेंद्र सिंह रमोला ने बताया कि कृष्ण नागताल में होने वाले मेले को भी धराली आपदा के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब सरोवर में सिर्फ पूजा-अर्चना की जाएगी। समिति के उपाध्यक्ष नितिन जमलोकी ने कहा कि केदारघाटी के लोग प्रभावितों के साथ खड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें