फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा के दर्शन कर रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में गर्भगृह से बाबा के स्वयंभू लिंग के दर्शन की अनुमति मिलने के बाद अब श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 5 अक्तूबर को 1500, 6 अक्तूबर को 2300 और 7 अक्तूबर को 2530 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। उधर, तृतीय केदार तुंगनाथ में बीते 17 मई से अभी तक 1300 से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी व यात्रा प्रभारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने बताया कि ई-पास की व्यवस्था खत्म होने के बाद से केदारनाथ में भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं, लेकिन कोविड-19 के तहत स्वयंभू लिंग पर घी, चंदन का लेपन प्रतिबंधित है। दूसरी तरफ यात्रियों की संख्या बढ़ने से केदारघाटी के बाजारों में रौनक लौट आई है। श्रीकेदार धाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि बीते चार दिन से होटलों को अच्छी बुकिंग मिलने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें