जखोली के जयंती-कोठियाड़ा में रामलीला मंचन के समापन पर पहुंचे भाजपा नेता बीरेंद्र बिष्ट ने पात्र?
- फोटो : RUDRAPRYAG
शिव शक्ति सांस्कृतिक ट्रस्ट के सहयोग से नया बस अड्डा में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। दूसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक दर्शक पांडाल में डटे रहे। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य विजय कप्रवाण ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते वर्ष रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार हालात काफी हद तक सामान्य हो गए हैं। इस कारण सर्वसम्मति से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, हरि बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, रूपेश सेमवाल आदि मौजूद थे।