फोटो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में हालिया बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। धाम में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों के बीच श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। वहीं बढ़ती ठंड के बावजूद यात्रियों में दर्शन को लेकर उत्साह बना है। सुबह से ही पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं का धाम पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस वर्ष यात्रा में अब तक 18,74,100 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। संवाद