फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया

Tue, 20 Oct 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदिर मार्ग स्थित मलासी सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। कथावाचक आचार्य अनिल बेंजवाल ने श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों और उनकी लीलाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा स्वर्गीर्य चंद्रमोहन मलासी के पुत्र राहुल मलासी की ओर से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 22 अक्टूबर तक होगा। इस अवसर पर सभासद उमा कैंतुरा, विक्रम सिंह नेगी, केशव अग्रवाल, आशीष मलासी, अमन मलासी, गीता, गजेंद्र रौतेला,भानु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें