अगस्त्यमुनि। मंदिर मार्ग स्थित मलासी सदन में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ के सातवें दिन कथावाचक अनिल बेंजवाल ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने भोलेनाथ के नाम की महत्ता बताई। संध्या के समय भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, शम्मा मलासी, दिनेश मलासी श्रीनंद जमलोकी, दिगपाल नेगी, कमलकांत सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद