फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक विजेंद्र दत्त डोभाल ने गुप्तकाशी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष व पुलिस कार्मिकों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही आगामी केदारनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कार्मिकों को आमजन से मधुर व्यवहार रखने और यात्रा मार्ग पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने को आवंटित सरकारी संपत्ति और मालखाने का जायजा लेते हुए वहां रखे उपकरणों और खड़े वाहनों के निस्तारण को लेकर थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए। थाना अभिलेखों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण को कहा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव, चौकी प्रभारी राजबर सिंह राणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक आशुतोष चौहान, उप निरीक्षक विनोद कुमार गोला, संयोगिता रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें