फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुलिस उपाधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण

Mon, 31 Mar 2025 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने पुलिस थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रों का जायजा भी लिया। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक ने थाना पहुंचकर भवन, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, भोजनालय और कर्मचारी बैरक का भौतिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। पुलिस उपाधीक्षक ने थाने में उपलब्ध उपकरणों के बारे में एवं उनके प्रयोग के बारे में कर्मियों से जानकारी मांगी। सीओ ने पुलिस बल से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिया। साथ ही आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर अभी तक तैयारियों में जुटने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें