फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
सोमवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया रुद्रप्रयाग जिले के पे? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर शांतिपूर्ण विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा अगस्त्यमुनि, मयाली, तिलवाड़ा आदि पेट्रोल पंपों पर भी कांग्रेसियों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। मौके पर महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल जगवाल, गोकुल टम्टा, महावीर रौथाण, मनोहर रावत, एमएस पंवार, दीप राणा, हरीश गुंसाई, सुरेंद्र प्रसाद सकलानी आदि मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा सरकार के विरोध में पंपलेट्स भी वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें