फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच की मांग के लिए शेरसी और मैखंडा के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया निर्माण कार्य की जांच की मांग को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों का आंदोलन 58वें दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मैखंडा व शेरसी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और एनएच व कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आठ माह पूर्व परियोजना के तहत हाईवे चौड़ीकरण के लिए क्षतिग्रस्त किए गए रास्तों व अन्य परिसंपत्तियों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। साथ ही ग्रामीणों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। उन्होंने मांग पूर्ति तक आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल, सुमित अग्रवाल, जसपाल लाल, मनोरी लाल, राजेंद्र सिंह और खीमानंद गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें