फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में नए ट्रेड खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से लगे किमाणा गांव में संचालित राजकीय औद्योगिक संस्थान में नए ट्रेड खोलने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री व केदारनाथ विधायक को ज्ञापन सौंपा। कहना है कि आईटीआई में सिर्फ तीन ट्रेड संचालित हो रहे हैं, जिसमें शार्टहैंड व टाइपिंग व सीविंग शामिल हैं, लेकिन इन ट्रेडों में युवाओं की कोई रुचि नहीं हैं, जिस कारण संस्थान में कम पंजीकरण हो रहे हैं। इसलिए स्वरोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार संस्थान में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, फीटर, वायरमैन, मोटर मैकेनिक खोले, जिससे अधिकाधिक युवाओं को लाभ मिल सके। ज्ञापन में नपं अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, डा. कैलाश पुष्पवाण, ग्राम प्रधान मनोरमा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, प्रमोद नेगी, शिवराज सिंह, सुनील आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें