फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भालू और सुअरों से निजात दिलाने की मांग

Sat, 29 Nov 2025 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। नगर पंचायत गुप्तकाशी वार्ड भैंसारी सेमी के लोगों ने वन विभाग को पत्र लिखकर भालू और सुअरों से निजात दिलाने की मांग की। वार्ड सभासद पूनम बिष्ट ने कहा कि सुअरों ने जहां खेती को बरबाद कर दिया है वहीं भालुओं के कारण ग्रामीण भयभीत हैं। भालू आबादी क्षेत्र में घूम रहा है। वहीं कालीमठ घाटी के कोटमा, कविल्ठा, चिलोण्ड में भी भालू की दहशत बनी है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश सती, ओमप्रकाश भट्ट बताते हैं की कोटमा इंटर कॉलेज में 7-8 किलोमीटर दूर गांव से छात्र पहुंचते हैं। रास्ते में जंगल का क्षेत्र पड़ता है। जब तक बच्चे स्कूल से घर नहीं लौटते अभिभावकों में चिंता बनी रहती है। वन क्षेत्राधिकार हरिशंकर सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में टीम भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें