भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल ने पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर भेंट की। इस मौके पर उन्होंने तल्लानागपुर मेंस्थित सिद्धपीठ फलासी-तुंगनाथ मंदिर, अष्ट बाराही और मां चंडिका नारी देवी मंदिर कोशैव सर्किट में शामिल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को बताया कि रुद्रप्रयाग जिलेका तल्लानागपुर क्षेत्र साहित्य, धर्म और सामाजिक क्षेत्र में विशेष स्थान रखता है। तीर्थाटन व पर्यटन की अपार संभावनाओं के बाद भी यह क्षेत्र वर्तमान में पूरी तरह से उपेक्षित है। जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी यहां स्थित प्राचीन मंदिरों को पर्यटन सर्किट में शामिल करने की घोषणा कर चुके हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी बर्त्वाल ने कैबिनेट मंत्री से राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय स्यूंपुरी के ऊपराई पातल तोक तक तीन किमी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की भी मांग है।