राजकीय इंटर कॉलेज कमसाल, राजस्व ग्राम ऐटा व औंगा को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि सेमार-गणेशनगर मोटर मार्ग से स्थानीय इंटर कॉलेज व गांवों को जोड़ा जाए। उन्होंने कमसाल गांव के ऊपर से गुजर रहे मोटर मार्ग के सेमार से मालवेटा होते हुए जीआईसी कमसाल तक निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में प्रदीप राणा, शंकर सिंह, रतन सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेश्वरी देवी, कुंवर सिंह, सरस्वती देवी सहित कई अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।