पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन ने गुप्तकाशी-नाला में स्थित भंडारण कक्ष को खाली न कराने की मांग की है। कहना है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान इस भवन में योजनाओं की सामग्री रखी जाती है। उत्तराखंड जलसंस्थान के मुख्य प्रबंधक को भेजे ज्ञापन में संगठन के शाखा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिंधवाल और शाखा सचिव अमित शर्मा ने बताया कि गुप्तकाशी-नाला में पेयजल निगम का 45 वर्ष पुराना भवन/स्टोर है। इस भवन पर फील्ड कर्मचारी भी निवास करते हैं। केदारघाटी में कई स्थानों पर पेयजल लाइनों का कार्य चल रहा है जिनकी निर्माण सामग्री इस भवन में रखी गई है लेकिन बताया जा रहा है कि इस भवन को खाली कराया जा रहा है जो अनुचित है। कहा कि भवन को खाली करने से जहां वहां रखी निर्माण सामग्री की देेखरेख व सुरक्षा में दिक्कत होगी। वहीं, फील्ड कर्मचारियों के सामने आवास की समस्या होगी। संवाद