फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नगर पंचायत ऊखीमठ के ईओ के स्थानांतरण मांग की

Sat, 16 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत ऊखीमठ के ईओ के स्थानांतरण मांग कीऊखीमठ। नगर पंचायत में कार्यरत अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा के स्थानांतरण की मांग को लेकर व्यापार मंडल, सभासदों व स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी अनिल रावत के माध्यम से शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल को पत्र भेजा है। इसमें में उन्होंने आरोप लगाया गया है कि अधिशासी अधिकारी को नगर पंचायत में तैनात हुए दो वर्ष हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान नगर क्षेत्र में विकास कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट व सभासदों ने कहा कि यह क्षेत्र भगवान केदारनाथ व मदमहेश्वर का शीतकालीन गद्दीस्थली है, जहां साफ-सफाई और मूलभूत व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए, लेकिन नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। उन्होंने कहा नगर पंचायत बोर्ड ने कूड़ा वाहन खरीदने का प्रस्ताव पारित किए जाने के बावजूद अब तक नया वाहन नहीं खरीदा गया। वहीं नगर पंंचायत में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। बरसात से पहले कई बार व्यवस्था सुधारने की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारों के बिल लंबे समय तक लंबित रखे जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा पर्यावरण मित्रों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। व्यापार मंडल व सभासदों ने सरकार से अधिशासी अधिकारी का शीघ्र स्थानांतरण कर नगर पंचायत में नए अधिकारी तैनाती करने की मांग की है। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, सभासद सरला देवी, पूजा देवी, नवदीप सिंह, कर्मवीर सिंह, प्रकाश रावत, राकेश, कुलबीर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें