रुद्रप्रयाग। जवाड़ी-दरमोला मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से परेशान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के सुधारीकरण की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि जवाड़ी-दरमोला मोटर मार्ग पर भारत कंपनी का स्टोन क्रशर पिछले कई वर्षों से संचालित है। भारी वाहनों के लगातार संचालन के कारण विभागीय सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क का शीघ्र सुधारीकरण कराने की मांग की। इस दौरान जगदंबा प्रसाद नौटियाल ,मनमोहन कप्रवाण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण, अंकित कप्रवाण, आकाश कप्रवाण, प्रवीन सिंह पंवार, प्रधान जवाड़ी जवाड़ी ज्योति नेगी, ग्राम प्रधान दरमोला सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद