फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गोशाला बनाने की मांग

Sun, 20 Sep 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा क्षेत्र में सड़क पर घूम रहे गोवंश के संरक्षण के लिए उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं गोरक्षा विभाग रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष रोहित डिमरी ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को पत्र सौंपा। उन्होंने जिले में करीब एक हजार गोवंश की क्षमता वाली गोशाला स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि तिलवाड़ा में सड़क पर बड़ी संख्या में गोवंश भटकता है। रात में वाहनों की चपेट में आने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने तिलवाड़ा पुलिस चौकी के पास पार्किंग के नीचे करीब तीन नाली सरकारी भूमि पर टिनशेड बनाने का सुझाव दिया। वहीं पपड़ासू में गोबर से दीये, धूप, उपले और अन्य उपयोगी उत्पाद बनाने की इकाई स्थापित करने की मांग भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें