रुद्रप्रयाग। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने परिवहन विभाग से देहरादून से ऊखीमठ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा पुन संचालित करने की मांग की है। उन्होंने प्रबंध निदेशक परिवहन विभाग को भेजे पत्र में कहा कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद अधिकांश रोडवेज बसों को गौरीकुंड मार्ग पर लगाया गया है। इससे देहरादून ऊखीमठ मार्ग की नियमित बस सेवा भी बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि बस सेवा बंद होने से स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा सीजन में पूरी व्यवस्था केदारनाथ मार्ग पर केंद्रित होने से ऊखीमठ क्षेत्र के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने ने जनहित में जल्द से जल्द एक नियमित रोडवेज बस सेवा ऊखीमठ मार्ग पर शुरू करने की मांग की है। संवाद