फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गुलाबराय के प्राकृतिक जलस्रोत के जीर्णोद्धार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर गुलाबराय में प्राचीन जलस्रोत के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार से भेंट की। उन्होंने नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पेयजल व शौचालय व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन




मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट के नेतृत्व में डीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि गुलाबराय में राजमार्ग किनारे दशकों पुराना प्राकृतिक जलस्रोत था लेकिन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग के चलते यह स्रोत सूख गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहना था कि रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है। जहां यात्राकाल में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन पर्याप्त पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं होने से उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर पालिका, जल संस्थान को पूर्व में कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री शूरवीर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह कप्रवाण भी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें