फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति सूची में भूगोल विषय शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ ने एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति सूची में भूगोल विषय को शामिल न करने पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद विभागीय स्तर पर एलटी से प्रवक्ता संवर्ग में पदोन्नतियां की जा रही हैं। लेकिन महत्वपूर्ण विषय को छोड़ दिया गया है, जिससे संबंधित शिक्षक निराश हैं। प्रदेशभर में माध्यमिक स्तर पर प्रवक्ता संवर्ग में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। लेकिन विभाग व शासन स्तर पर पदोन्नतियों में देरी की जा रही है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विषय को शामिल करते हुए यथाशीघ्र पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें