फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पुरानी पेंशन लागू करने की मांग

Tue, 04 Nov 2025 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिले में एनएमओपीएस की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नई पेंशन योजना और अन्य अंशदायी योजनाओं के जरिये कर्मचारियों को असुरक्षा की स्थिति में रख रही है। इस दौरान यह तय किया गया कि संगठन से जुड़े सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी 25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होंगे। इस संबंध में 16 नवंबर को अगस्त्यमुनि में बैठक बुलाई गई है जिसमें दिल्ली रैली में शामिल होने से पहले तैयारियों पर समीक्षा की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष एसएस राणा, जिला मंत्री राजबिलोचन राणा, उपाध्यक्ष अवतार सिंह, सनोज गुसाईं, दीपक भट्ट, रंजीत सिंह, जेपी चमोली, दिनेश प्रसाद, आशीष तिवारी, रामसिंह राणा, राजेश पुरोहित, आनंद सिंह, अनंत सिंह और विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें