फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पशु उपचार केंद्र जल्द हटाने की मांग

Fri, 13 Mar 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। राइंका फाटा के छात्रावास में संचालित अस्थायी पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार देर शाम को एडीएम श्याम सिंह राणा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और तहसीलदार ऊखीमठ रमेश चंद्र वार्ता के लिए अनशन स्थल पहुंचे। एडीएम ने अनशनकारियों से तीन से छह माह का समय मांगा था लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे जल्द हटाने की मांग दोहराई। प्रधान रविग्राम रामेश्वर प्रसाद जमलोकी ने बताया कि जब तक छात्रावास भवन से पशु उपचार केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौथे दिन ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल, प्रधान खड़िया दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगिता देवी, प्रधान धानी राखी देवी, पूर्व ग्राम प्रधान श्याम लाल, विजयराम सेमवाल, कैलाश जमलोकी, चरण सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें