विकासखंड के ग्राम पंचायत पौंठी गांव निवासी विजय सिंह ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को मारने का आरोप लगाया है। एसडीएम से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अंजलि का विवाह वर्ष 2011 में लौंगा गांव निवासी गंगा सिंह पुत्र शीशपाल सिंह के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। 31 जुलाई को उन्हें ससुराल पक्ष की ओर से उनकी बेटी के लापता होने की सूचना दी गई, लेकिन 5 अगस्त को बेटी का शव लौंगा गदेरे से बरामद हुआ। उन्होंने ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक शोषण कर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। इधर, एसडीएम एनएस नगन्याल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया जा रहा है। वहीं, मयाली चौकी प्रभारी ललित मोहन भट्ट का कहना है कि प्रकरण की फाइल मिलते ही जांच शुरू कर दी जाएगी। संवाद