रुद्रप्रयाग। डीएलएड प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि शनिवार को एकल पाली में (प्रातः 10 से 12ः30 बजे तक) परीक्षाहोगी। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रुद्रप्रयाग, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रुद्रप्रयाग, राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज अगस्त्यमुनि एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज अगस्त्यमुनि केंद्र बनाए गए हैं। संवाद