फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हाईवे पर गिरा मलबा, दो घंटे रुकी रही केदारनाथ यात्रा

Fri, 04 Sep 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा। गौरीकुंड के पास शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से केदारनाथ यात्रा कुछ देर प्रभावित रही। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग में वाहनों और यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बंद हुआ हाईवे नौ बजे खोल दिया गया। हाईवे खुला यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को रोक दिया गया था। मार्ग खुलने के बाद सोनप्रयाग से यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा निर्बाध चल रही है। वहीं जिले में जारी बारिश के कारण लोनिवि की पांच, पीएमजीएसवाई की चार और एनपीसीसी की एक सड़क बंद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें