कोरोना से बचाव के लिए साप्ताहिक कर्फ्यू का जिले के बाजारों में व्यापक असर रहा। कर्फ्यू के कारण जिले में टैक्सी-मैक्सी का संचालन भी बंद रहा।
रविवार सुबह जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में दूध, डेयरी, अखबार की सप्लाई के बाद बाजार पूर्णतया बंद हो गया था। केवल दवा दुकानें ही खुली रहीं। इस दौरान पुलिस के जवान नगर क्षेत्र सहित जिले के अन्य इलाकों में गश्त करते हुए लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार की गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराते रहे। कई जगहों पर पुलिस ने बिना मास्क व अकारण घूमने पर कुछ लोगों के चालान भी किए। दूसरी तरफ जिले में टैक्सी-मैक्सी व बसों का संचालन भी बंद रहा। रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार सहित केदारघाटी के बाजारों में कई लोग वाहनों के इंतजार करते दिखे, लेकिन बाद में वे अपने घरों को लौट गए। संवाद