रुद्रप्रयाग। श्रावण मास के पहले दिन केदारनाथ, तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, कोटेश्वर महादेव, रुद्रनाथ मंदिर व आस पास के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही और हर हर महादेव के जयघोष लगते रहे। श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। ऊखीमठ में पंच केदार गद्दी स्थल के भक्तों ने दर्शन किए। गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। उमापति महादेव गौरीकुंड में भी भक्तों ने पूजा की। अगस्त्यमुनि स्थित प्राचीन अगस्त्य ऋषि मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर के पुजारी योगेश बेंजवाल ने बताया कि अगस्त ऋषि मंदिर प्रांगण में बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लोक गायक धर्म सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, केशव अग्रवाल, आनंद मोहन आदि मौजूद रहे। संवादी