फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेड़ा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 10 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
फांसी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत कमेड़ा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। भले ही इस संबंध में अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कमेड़ा गांव निवासी वसुदेव सिंह की पत्नी अनुजा (21) का शव कमरे में लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर सोमवार को एसडीएम सीएस चौहान और राजस्व उप निरीक्षक दुर्गा सिंह रावत मौके पर पहुंचे। मंगलवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

पटवारी ने बताया कि घटना रविवार रात  8.30 बजे की है। उन्हें सूचना सोमवार को मिली है। मृतका की सास विमला देवी ने कहना है कि रात का खाना खाने के बाद उनकी बहू अपने  कमरे में चली गई थी। इस दौरान वह फोन पर बात कर रही थी। उसके द्वारा कमरे को अंदर से कुंडी लगाकर बंद किया हुआ था।
विज्ञापन


काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो बहू पंखे से लटकी हुई थी। मूतका की सास का कहना है कि उसके बेटे का विवाह तीन माह पहले मेहरगांव से हुआ है।

इधर मृतका के भाई गौरव नेगी का कहना है कि उसकी बहन को मारा गया है। उसके सिर, माथे, पीठ और पैर पर चोट के निशान थे। कहा कि वह आगरा व उसके पिता मुंबई से यहां पहुंच गए हैं, लेकिन उसकी बहन का पति और उसका जेठ अब तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें