गदरपुर के ग्राम लंगडाभोज में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया है। इधर, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने गांव में पहुंचकर मारपीट में घायल हुए जीत सिंह, लक्ष्मण सिंह के अलावा एसटीएच (हल्द्वानी) में भर्ती संदीप के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने एसओ से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
बृहस्पतिवार को ग्राम लंगड़ाभोज में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने गांव पहुंचकर घायलों और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि मारपीट में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहां जिपंस राजेश बजाज, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, चौधरी योगेंद्र सिंह, जसवीर सिंह बठला, सन्नी पुनियानी, गुरनाम सिंह बठला, उपकार सिंह भुसरी, करनैल सिंह, धर्म सिंह, सागर सिंह, वीर सिंह, बिमला देवी, ज्ञानो देवी, वीरवती, अमृता देवी, सोनी देवी, प्रेमवती आदि थे। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल जीत सिंह की तहरीर पर ग्राम लंगडाभोज निवासी छोटू उर्फ आसिफ, नफीस, अफजाल एवं शमशाद के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।