रुद्रपुर में गश्त के दौरान रंपुरा चौकी पुलिस ने क्षेत्र से एक युवक को तमंचे और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रम्पुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी बुधवार शाम टीम के साथ दौरे पर थे। इसी दौरान उन्हें क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक घूमता दिखा। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 12 बोर का तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रंपुरा वार्ड नंबर 24 निवासी देवानंद उर्फ देवा बताया है। कापड़ी ने बताया कि देवा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है बृहस्पतिवार को देवा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जायेगा।