फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पत्नियों पर जुल्म ढाने वाले पति पर तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में दो पत्नियों से मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित करने वाले पति के खिलाफ दोनों पत्नियों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पत्नियों ने पति पर तीसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहेड़ी (यूपी) का रहने वाला एक युवक रंपुरा में रहकर किसी कंपनी में काम करता है। कुछ समय पूर्व युवक ने दिल्ली की एक युवती से विवाह किया। इसके कुछ समय बाद उसे धोखे में रखकर दिल्ली की ही एक दूसरी युवती से भी शादी कर ली। युवक की शादी का राज पत्नियों के सामने जाहिर हुआ तो युवक ने दोनों को समझाकर एक साथ रख लिया। शुक्रवार को रंपुरा चौकी पहुंची दोनों पत्नियों ने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि पति रोजाना शराब के नशे में उनसे मारपीट करता है। विरोध करने पर घर से निकालने की धमकी देता है। साथ ही दोनों ने युवक की एक और पत्नी होने का आरोप भी लगाया है। दोनों महिलाओं की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें