रुद्रपुर। कुछ दिन पूर्व ऊर्जा निगम के एसडीओ विनोद कुमार को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बिजली चोरी किये जाने की शिकायत मिली थी।
इस पर एसडीओ ने शनिवार शाम ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अभियान चलाकर राय कॉलोनी निवासी श्रीधाम, गीता देवी व बीना राय, और कृष्णा कॉलोनी निवासी मिथुन मंडल को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाया।
इस पर विनोद कुमार ने चारों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।