रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके मकान मालिक के बेटे ने शनिवार को अपने क्लीनिक पर बुलाया और छेड़खानी की। कहा कि आरोपी उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर क्लीनिक स्वामी और उसके पिता ने धमकी देते हुए कहा कि शिकायत करने पर कमरा खाली करा देंगे। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।