फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने ठेकेदार पर लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में जगतपुरा मोहल्ला निवासी परमानंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीन महीने पहले उसने मोहल्ले के ही एक ठेकेदार के पास मजदूरी पर काम किया था। जिसका मेहनताना करीब दस हजार रुपये बना लेकिन ठेकेदार ने उसके मेहनताने की रकम नहीं थी। आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह वह मजदूर अड्डे पर काम की तलाश में खड़ा था। इसी बीच ठेकेदार अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा। जब उसने ठेकेदार से अपनी मजदूरी के पैसे देने को कहा तो ठेकेदार मुकर गया। इस पर उसने ठेकेदार की बाइक की चाबी निकाल ली। गुस्साए ठेकेदार ने हेलमेट से उस पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर में चोट आ गई। अन्य मजदूरों के विरोध करने पर ठेकेदार बाइक को मौके पर ही छोड़कर अपने साथी संग फरार हो गया। ठेकेदार की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें