रुद्रप्रयाग। बीते दिनों मुख्यालय में सामने आए देह व्यापार के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में देह व्यापार अधिनियम व पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान पीड़िता का शोषण करने के आरोप में एक और व्यक्ति प्रकाश सिंह निवासी धुएली (कमेड़ा) रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।