फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे की खाईबाड़ी करते पिता और बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर में पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 13-जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की रात एसओ जसविंदर सिंह को मुखबिर ने वार्ड नंबर नौ में सट्टे की खाईबाड़ी होने की सूचना दी। उन्होंने टीम के साथ इसके बाद वार्ड नंबर नौ इस्लामनगर में मकसूद हुसैन के घर पर छापा मारा। पुलिस ने घर के अंदर रहकर अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी में लगे मकसूद हुसैन एवं फरीद हुसैन को सट्टा पर्चियों के अलावा एक डायरी-पेन एवं 7200 रुपये की नकदी के साथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और कोर्ट में पेश करने रुद्रपुर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें