फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले से टकराया ई-रिक्शा, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी निवासी दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर के बाहर एक ठेला लगाता है। बुधवार शाम क्षेत्र के ही एक ई-रिक्शा चालक ने उसकी ठेला को टक्कर मार दी, जिससे ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। उसके परिजनों ने जब चालक से ठेले के रुपये देने को कहा तो चालक ने उनसे गालीगलौच कर दी। देर रात दुर्गा प्रसाद घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे मामले की जानकारी दी। जिस पर दुर्गा प्रसाद ई-रिक्शा चालक के घर उससे बात करने पहुंचा। आरोप है कि यहां दुर्गा प्रसाद की ई-रिक्शा चालक से बहस हुई तो चालक अपने कुछ साथियों को लेकर दुर्गा प्रसाद के घर पहुंच गया और यहां दुर्गा प्रसाद के परिजनों से मारपीट कर दी। इसमें दुर्गा प्रसाद का बेटा सुमेर, मुकेश, पत्नी कुसुमा सहित एक अन्य महिला सुनीता घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें