फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आंख में चाकू घोंपकर घायल करने वाला पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। घरेलू विवाद में पत्नी की आंख में चाकू घोंपकर कर उसे घायल करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रंपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। रंपुरा चौकी क्षेत्र के भूतबंगला वार्ड 20 निवासी हसबीन पेशे से मजदूर है। शराब पीने को लेकर अक्सर उसका पत्नी शहाना के साथ विवाद होता रहता है। बुधवार रात भी उसका पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में हसबीन ने शहाना की आंख में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया था। रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी ने बताया कि शहाना के परिजनों की तहरीर पर आरोपी हसबीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें