रुद्रपुर। भदईपुरा निवासी श्याम बढला, आदर्श कॉलोनी निवासी जितेंद्र शर्मा, बिलासपुर निवासी मोहित राठौर, और खटीमा निवासी मुकुल सिंह आपस में दोस्त हैं। बीते शुक्रवार की शाम तीनों कार से लालपुर पहुंचे। यहां चारों दोस्तों ने अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर ही शराब पी। नशा चढ़ने पर चारों ने वहां मौजूद लोगों से गालीगलौज शुरू कर दी। दुकान स्वामी के विरोध करने पर चारों उसके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। दुकान स्वामी की सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने चारों युवकों का शांति भंग में चालान कर उनकी कार को सीज किया है।