फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जखोली ब्लाॅक कार्यालय में होगी मतगणना

Fri, 21 Nov 2025 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से जखोली ब्लाॅक कार्यालय में शुरू हो जाएगी। 20 तारीख को हुए मतदान में महज 30.35 फ़ीसदी लोगों ने ही वोट डाले जो पिछले मतदान से अपेक्षाकृत कम रहा। मतदान के लिए जिले में 27 केंद्र बनाए गए थे जिनमें 22 जखोली ब्लाॅक में व 5 अगस्त्यमुनि ब्लाॅक में शामिल थे। उपचुनाव मतदान जिला पंचायत बजीरा सीट व वार्ड सदस्यों के खाली पदों पर हुआ था। जिला पंचायत बजीरा सीट पर भाजपा समर्थित नीता बुटोला और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नीलम बुटोला के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि मतदान कम होने से दोनों ही प्रत्याशी चिंता में जरूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें