कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले में बेहतर कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस जवान समेत तीन लोगों को कोरोना वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया। एसपी ने जिला मुख्यालय में श्री मेडिकोज के संचालक दीपांशु भट्ट और न्यू बिष्ट मेडिकल स्टोर के संचालन लक्ष्मण सिंह बिष्ट को कोरोना वॉरियर पुरस्कार दिया। इन्होंने लॉकडाउन के दौरान दवाओं की होम डिलीवरी कराई थी। इनके अलावा तिलवाड़ा पुलिस चौकी में तैनात आरक्षी राकेश को भी सम्मानित किया गया। वे गुलाबराय मैदान में बने स्टेजिंग एरिया में रात्रि ड्यूटी में तैनात हैं। जहां प्रवासियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।