रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में 29 अक्तूबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय सहकारी मेले की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अधिकारियों की बैठक लेकर मेला तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर मेले में अपने-अपने स्टाल लगाने और अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि स्टाल पर स्थानीय उत्पादों की ब्रिकी की जाएगी। साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद