फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सत्यापन न होने पर ठेकेदार का काटा 10 हजार रुपये का चालान

Sat, 07 Mar 2026 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत अब तक 1828 बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने जवाड़ी और झिरमोली क्षेत्र में निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर मजदूरों के सत्यापन की जांच की। वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ मजदूरों का सत्यापन न होने पर संबंधित ठेकेदार का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रुपये का चालान किया गया। पुलिस के अनुसार सत्यापित व्यक्तियों का विवरण थानों में रजिस्टर और डिजिटल रूप में दर्ज किया जा रहा है। वहीं इसके साथ ही आईसीजेएस, नेटग्रिड और सीसीटीएनएस जैसे पोर्टलों पर आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने मकान मालिकों, ठेकेदारों और व्यापारियों से किरायेदारों व बाहरी श्रमिकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की है। सत्यापन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें