फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: धनराशि की स्वीकृति में देरी से अटका पुश्ते का निर्माण

Tue, 03 Nov 2026 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सड़कों के गड्ढे भरने के बाद अब ढहे हुए पुश्तों के निर्माण का इंतजार है। धनराशि की स्वीकृति नहीं मिलने से निर्माण कार्य अटके हुए हैं। जवाड़ी बाईपास पर संगम व्यू प्वाइंट के समीप मुख्य राजमार्ग का पुश्ता इस बरसात के दौरान ढह गया था, लेकिन अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और यहां जाम की स्थिति बन रही है। संगम व्यू प्वाइंट यात्रियों के लिए प्रमुख पड़ाव है। यहां रुककर यात्री अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम का नजारा देखते हैं। आसपास अस्थायी रेहड़ियों के माध्यम से स्थानीय लोगों का कारोबार भी चलता है। ऐसे में पुश्ता ढहने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। यात्रियों को जाम में फंसना पड़ रहा है, वहीं ढहे पुश्ते के आसपास का मलबा भी धीरे-धीरे कट रहा है। विभाग का कहना है कि पुश्ते के निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा गया है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा गया है। धनराशि की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें