रुद्रप्रयाग। जिला सूचना कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत आनंद सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग में शोक है। उनके निधन पर शोक सभा हुई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट ने अपने सेवाकाल के दौरान सूचना विभाग में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में सेवाएं दीं। वे विगत 26 वर्षों से जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत थे। जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल टम्टा ने उनके आकस्मिक निधन पर दुख जताया। इस दौरान कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी, सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव विनय भट्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर राकेश नौटियाल, वाहन चालक नरेंद्र पंवार, दीपक गोस्वामी, भुवनेश नेगी और वासुदेव मौजूद रहे। संवाद