फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गायक और संगीतकार के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। जाने माने गायक व संगीतकार सोमनाथ कोटियाल के निधन पर विभिन्न संस्थाओं ने शोक संवेदन व्यक्त की है। 88 वर्षीय सोमनाथ कुछ समय से बीमार चल रहे थे। भारत सरकार के गीत व नाटक प्रभाग, नैनीताल में बतौर गायक उन्होंने देशभर में प्रस्तुतियां दी थी। प्रसिद्ध भजन गायक हरि ओम शरण व वीणा महाराज से संगीत की शिक्षा ग्रहण करने वाले स्वर्गीय सोमनाथ कोटियाल कुशल तबला, सितार, हारमोनियम वादक भी रहे। बदरी केदार उत्सव सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उन्होंने यादगार प्रस्तुतियां दी थी। उनके निधन पर श्री बदरीश पंडा पंचायत, जाह्नवी संस्था व अनेक कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें